Saturday, July 18, 2026
E-Paper
Urdu E-Papaer
Shaharbeen Times
  • Home
  • Ladakh
  • Kashmir
  • Jammu
  • India
  • World
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Business
  • Opinion
No Result
View All Result
  • Home
  • Ladakh
  • Kashmir
  • Jammu
  • India
  • World
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Business
  • Opinion
No Result
View All Result
Shaharbeen Times
No Result
View All Result
Home Hindi

तालिबान की मदद को पाक ने 10 हजार जिहादी भेजे…भारत-चीन के सामने ही इमरान खान पर खूब बरसे अफगान राष्ट्रपति

Agencies by Agencies
July 17, 2021
in Hindi
Reading Time: 1 min read
A A
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ताशकंद में हो रहे एक क्षेत्रीय सम्मेलन में अफगानिस्तान में विदेशी आतंकवादियों के प्रवेश और तालिबान को शांति वार्ता में गंभीरता से शामिल होने के लिए प्रभावित करने में नाकाम रहने को लेकर पाकिस्तान की शुक्रवार को आलोचना की। राष्ट्रपति गनी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, चीनी विदेश मंत्री वांग यी, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कई अन्य देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। साथ ही कहा कि तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तान ने 10 हजार से अधिक जिहादी लड़ाके अफगानिस्तान में भेजे हैं।

सामने बैठे इमरान पर बरसे अफगान राष्ट्रपति
‘मध्य और दक्षिण एशिया: क्षेत्रीय संपर्क, चुनौतियां और अवसर पर सम्मेलन में राष्ट्रपति गनी ने कहा, ”खुफिया अनुमान संकेत देते हैं कि पिछले महीने पाकिस्तान और अन्य स्थानों से 10,000 से अधिक जिहादी लड़ाके (अफगानिस्तान में) दाखिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए तालिबान को प्रभावित करने और आतंकवादियों की सीमा पार गतिविधियों को रोकने के आश्वासन को पूरा करने में नाकाम रहा है।

पाक के नापाक इरादों की खोली पोल
तालिबान पिछले कुछ हफ्तों में पूरे अफगानिस्तान में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रहा है। अमेरिका ने अपने अधिकांश सुरक्षाबलों को वापस बुला लिया और 31 अगस्त तक शेष बलों को वापस बुलाने का लक्ष्य रखा है। गनी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान और उनके जनरलों ने बार-बार आश्वासन दिया कि आफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान का आना पाकिस्तान के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि तालिबान का समर्थन करने वाले नेटवर्क और संगठन अफगान लोगों और राज्य की संपत्तियों एवं क्षमताओं के नष्ट होने का खुले तौर पर जश्न मना रहे हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

खतरनाक सेल्फी लेने के दौरान मॉडल सोफिया की जान चली गई

Next Post

CRPF Trooper, Auto Driver Injured in Road Mishap in City Suburbs

Agencies

Agencies

Related Posts

State Investigation Agency (SIA) carried searches at multiple locations at various locations in Delhi, Haryana and J&K in connection with militant….
Hindi

State Investigation Agency (SIA) carried searches at multiple locations at various locations in Delhi, Haryana and J&K in connection with militant….

April 10, 2022
Hindi

हज यात्री मक्का पहुंचे

July 17, 2021
Hindi

खतरनाक सेल्फी लेने के दौरान मॉडल सोफिया की जान चली गई

July 17, 2021

ABOUT SHAHARBEEN TIMES

Daily Shaharbeen Times is one of Kashmir’s trusted and credible newspapers, published from Srinagar, Jammu & Kashmir, India, since 2012. Over the years, we have earned a strong reputation for delivering accurate, impartial, and responsible journalism, providing comprehensive coverage of local, national, and international events.

Our editorial team is committed to reporting facts with integrity, professionalism, and independence. From breaking news and politics to business, sports, health, education, and human-interest stories, we strive to keep our readers informed with timely and reliable news.

QUICK LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

CATEGORIES

  • Business
  • Health
  • Hindi
  • India
  • Jammu
  • Kashmir
  • Ladakh
  • Opinion
  • Photo Gallery
  • Sports
  • Tech
  • Top News
  • World

WE ARE SOCIAL!

Facebook Instagram Youtube Twitter

© 2026 Shaharbeen Times. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Top News
  • Jammu
  • Kashmir
  • Ladakh
  • India
  • World
  • Business
  • Health
  • Sports
  • Opinion
  • Photo Gallery
  • Hindi
  • Tech
  • Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Advertise With Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

© 2026 Shaharbeen Times. All Rights Reserved.